अलीगढ़। मण्डलायुक्त अजयदीप सिंह ने वार्ड नं. 33, 21 व 12 के लोगों की समस्याओं को सुना और पार्षदों द्वारा भी सफाई न होने की शिकायत की गई। जिस पर तुंरत एक्शन लेते हुए मण्डलायुक्त ने वार्ड नं0 21 के सुपरवाइज को निलबिंत करते हुए साफ-सफाई सुचारू से करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने वार्ष्णेय मंदिर के सामने पार्क/पार्किंग का लोकार्पण शहर विधायक के साथ किया। मण्डलायुक्त ने आज दोपहर में वार्ष्णेय मंदिर में जनचौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड नं. 33, 21 व 12 सहित अन्य वार्डो के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को बताया। इस दौरान उन्होंने सभी की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश दिये।
शहर विधायक के साथ लोकार्पण करते कमिश्नर
इस दौरान वार्ड नं. 10 के पार्षद भूदेव जाटव, वार्ड नं. 21 के पार्षद व वार्ड नं. 33 की पार्षद अलका गुप्ता ने अपने वार्डो में सफाई कर्मचारियों की संख्या के साथ सफाई का दुखड़ा रोया। जिसके पश्चात् मण्डलायुक्त ने 70 वार्डो के सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वह अपने-अपने वार्डो में सफाई की जानकारी पार्षदों को देंगे और किस स्थान से किस स्थान तक सफाई की जा रही, इसकी जानकारी भी पार्षद की दी जाये। वार्ड नं. 21 के सुपरवाइज की शिकायत पार्षद द्वारा किये जाने पर, उन्होंने वार्ड नं. 21 के सुपरवाइज अरूण कुमार को तुंरत निलबिंत करने के निर्देश दिये। वहीं लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी ठेकेदार कार्य में शिथिलता बरत रहे है, उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाये और नालियों व पोखरों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। नगर स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो समय से सफाई करने नहीं आ रहा है, उसका नियमित वेतन काटा जाये। वहीं उन्होंने कहा कि सफाई करने वाले कर्मचारियों के गले में आई कार्ड होना चाहिए, जिससे उनकी पहचान हो सके। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डो में लग रही स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के साथ-साथ दिन में जलती हुई नहीं पाये जाये, इसके लिये कोई कर्मचारी लगाया जाये, जो उनको नियमित बंद व चालू करे। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।