कुशीनगर, 17 जून (Lok paksha)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कोरोना महामारी के दृष्टिगत कुशीनगर की स्थिति हर दिन बेहतर होती जा रही है। जनपद कुशीनगर में आज सिर्फ 02 मामले देखने को मिले। वर्तमान में कुल एक्टिव केस घटकर 6,019 रह गए हैं। जनपद कुशीनगर में वर्तमान में एक्टिव मरीज 39 हैं। प्रदेश में 3,049 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। 
यह स्थिति प्रदेश के लिए संतोषप्रद है। अब तक कुल 16 लाख 75 हजार 685 लोग कोविड संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिसमें कुशीनगर में 15279 मरीज डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। इस संदर्भ में जनपद कुशीनगर में आज कोविड पॉजिटिव मरीजो की संख्या मात्र 02 है। पाजिटिविटी दर 2.20 फीसदी है। रिकवरी रेट 98.32 फीसदी है। मृत्यु दर 1.43 फीसदी है। अब तक डिस्चार्ज हुए कुल मरीज 15279 है। अब तक कुशीनगर में तकरीबन 303727 लोगो का टीकाकरण हो चुका है जिसमें प्रथम डोज के तहत 2,47331 लोगो ने व द्वितीय डोज के तहत 56396 लोगो ने टीकाकरण करवाया है। प्रदेश ऑक्सीजन जेनेरेशन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। प्रदेश में 441 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा रही है। इस संदर्भ में जनपद कुशीनगर में जिला अस्पताल, एल 2 अस्पताल, खड्डा, सेवरही, सपहा में ऑक्सिजन प्लांट निर्माणाधीन हैं।
उक्त बातें जिलाधिकारी के तरफ से सूचना विभाग से जारी विज्ञप्ति में दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि पूरे प्रदेश में अब तक 100 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। प्लांट स्थापना से जुड़े कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में भारत सरकार से भी समन्वय बनाए रखा जा रहा है। 50 बेड से अधिक सभी अस्पताल ऑक्सीजन की आवश्यकता के लिहाज से आत्मनिर्भर हो रहे हैं। कोरोना प्रबंधन में गठित निगरानी समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। गांवों में भ्रमण करते समय निगरानी समितियां यह भी सुनिश्चित कर रही है कि कोई जरूरतमंद राशन से वंचित न रहे। हर गरीब, निराश्रित और अन्य पात्र लोगों को राशन मिल रहा है और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। इस संदर्भ में जनपद कुशीनगर में 1000 से ज्यादा ग्राम निगरानी समिति तथा नगरों में 130 से ज्यादा निगरानी समिति सक्रिय है।कोरोना के नियंत्रण से हम सभी को यह समझना होगा कि वायरस कमजोर पड़ा है, समाप्त नहीं हुआ है। थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। इसलिए कोरोना को हराने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

NCR TODAY

Previous Post Next Post