नई दिल्ली, 07 सितंबर (लोक पक्ष)। LOK PAKSHA बच्चे भविष्य होते हैं और वे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह बात मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कही। पर्यावरण राज्यमंत्री ने देश भर के स्कूली बच्चों को एक डिजिटल कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि यह जरूरी है कि उन्हें बचपन में ही इस विषय के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘बच्चे आज के भविष्य हैं। वे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना होगा ताकि बड़े होने पर वे पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता ला सकें।’’ कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का ब्रांड एंबेसडर बनने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
बच्चों को पर्यावरणीय संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाया जाना चाहिए: केंद्रीय मंत्री
lok paksha
0
Comments