नई दिल्ली, 22 जून (वेबवार्ता) webvarta  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने पट़पड़गंज जिला एवं चॉदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी में आज कांग्रेस जनसम्पर्क यआउटरिचद्ध अभियान की बैठक हुईं। इस अभियान के माध्यम से पार्टी का उद्ेश्य विशेष रुप से कोविड महामारी के दौरान आवश्यक सेवाऐं चालू रखने वाले उन अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं जिन्हें कोविड यौद्धा की मान्यता नही मिली तथा कोविड महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। ऐसे लोगों एवं मृतक परिवार के सदस्यों की जानकारी एकत्रित की जाऐगी। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि जनसम्पर्क अभियान को प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी केडर को शामिल किया जा रहा है और पूरी दिल्ली में सभी जिला कांग्रेस कमेटी के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां 30 दिनों तक कार्यक्रम को चलाऐगी। 
बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट और मौहम्मद उस्मान, पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त और मुदित अग्रवाल, पूर्व विधायक तरविन्दर सिंह मारवाह, आसिफ मौहम्मद खान, अमरीश गौतम, कुंवर करण सिंह, राजेश जैन, विजय कुमार, परवेज आलम, महिला जिला अध्यक्ष सिन्थिया कुमार, निगम पार्षद प्रेरणा सिंह, सीमा ताहिरा, सतबीर शर्मा, महमूद जिया, राहुल शर्मा सहित क्षेत्रीय निगम पार्षद और ब्लाक अध्यक्ष मुख्य रुप से मौजूद थे।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि जनसम्पर्क अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता कोविड प्रभावित लोगों के परिवार से सम्पर्क करके कोविड संक्रमित हुए लोगों की संख्या, कोविड से हुई मृत्यु और उसका कारण, क्या वह परिवार का कमाने वाला व्यक्ति था, अथवा लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हुए है, व्यापारियां के व्यवसाय बंद हुए है, सरकार की ओर से कोई आर्थिक मदद प्राप्त हुई है तथा तुरंत किस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क बनाकर सभी प्रकार की जानकारी एकत्रित करेंगे ताकि जरुरतमंदों को राहत प्रदान करवाने के लिए कार्यक्रम बनाया जा सकें।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि जहां एक्सपर्ट डाक्टरों का कहना है कि कोविड की रोकथाम में सिर्फ वैक्सीनेशन का अहम रोल है, परंतु केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता के प्रति बेरहमी का परिचय दे रही है, क्योंकि दिल्ली की जनता के लिए केजरीवाल फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा तो कर रहे है, लेकिन प्रचार प्राईवेट वैक्सीनेशन केन्द्रों का कर रहे है। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों और सरकारी वैक्सीनेशन केन्द्रों में पहली और दूसरी डोज वैक्सीन की भरपूर कमी है। केजरीवाल वैक्सीन आपूर्ति करने की बजाय कमी का ठीकरा केन्द्र सरकार के सिर पर फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से साफ बचकर निकलना चाहते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को मुफ्त वैक्सीनेशन की घोषणा कर दी परंतु 45 वर्ष से कम वालों को पहली डोज भी नही मिल पा रही है।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर से जहां देश और दिल्ली की जनता ने आपार परेशानियां का सामना किया है और दिल्ली में हजारों लोगों की मृत्यु हुई है। केजरीवाल सरकार ने कोविड नियंत्रण पर कोई व्यापक कार्यवाही नही की है, जिसका परिणाम दिल्ली, देश में कोविड मृत्यु में नम्बर वन गई है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और डाक्टर 6 से 8 सप्ताह में तीसरी लहर की बात कर रहे है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के लोगों का जीवन बचाने की कोशिश करने की बजाय अन्य राज्यों में आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में राज्य दर राज्य वहां के लोगों को गुमराह करने के लिए रोज नई-नई घोषणाऐं कर रहे हैं।

أحدث أقدم