नई दिल्ली, 14 दिसंबर (Lok Paksha)। भारतीय जनता पार्टी की दर्शना सिंह ने बुधवार को मोटे अनाजों को लेकर समाज में जागरुकता बढाने की राज्यसभा में मांग की और कहा कि इससे इसका उत्पादन बढाने में मदद मिलेगी। श्रीमती सिंह ने शून्यकाल के दौरान कहा कि मोटे अनाजों की खेती को बढावा दिया जाना चाहिये क्योंकि इसमें भारी मात्रा में विटामिन और दूसरे पोषक तत्व हैं। 


इसे लोग सुपर फूड भी कहते हैं। प्राचीन काल से भारत में मोटे अनाजों की खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में जितनी मात्रा में मोटे अनाजों का उत्पादन होता है उसका
20 प्रतिशत हिस्सा भारत में पैदा किया जाता है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों की खेती में कम पानी की जरुरत होती है। इसकी खेती को बढावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया है।

أحدث أقدم